धनबाद, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संस्कृत पाठशाला में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सूर्यनमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि योग कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृत पढ़ाने एवं योगासन आदि कराने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। धनबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक संघवी की ओर से बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर दिव्या, प्रियांशी, श्रेया, कुमकुम, निधि, रानी, परी, सानवी, सुहानी, प्राची, सृष्टि, चेल्सी, माही, त्रिशा, याचना, तनुश्री, दीपिका, अंकिता, लवयांश, दिव्यांश, अंश, सूरज, शिवांश, सुमित मिश्रा, पूरब, वैभव, देवम, राजवीर, उज्ज्वल, अनिकेत, युगवीर, अनिरुद्ध शौर्या, अर्णव, आर्यन, रितुराज आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- योग विज्...