रामगढ़, फरवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा सोमवार को कदाचार मुक्त व शांति पूर्ण ढंसे से संपन्न हो गया। किसान उच्च विद्यालय डभातू, गोला में संस्कृत विषय में कुल 111 परीक्षार्थी शामिल हुए। शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। गश्ती दल दंडाधिकारी व उड़नदस्ता दंडाधिकारी मुश्तैद रहे। अधिकारियों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं सीसीटीवी से भी निगरानी की गई। इस अवसर पर केंद्र के केंद्राधीक्षक मनेश्वर महतो, दण्डाधिकारी वेद प्रकाश, सह केंद्राधीक्षक टेकलाल महतो, वीक्षक नीहार रंजन, शांति कुमारी, सन्दीप कुमार, मुन्नी कुमारी, तुलेश्वर बेदिया, श...