नैनीताल, अगस्त 27 -- गरमपानी। शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में गुरुवार को संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत दिवस के अवसर पर निबंध, श्लोकोच्चारण और आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयति दीक्षित ने की। निबंध प्रतियोगिता में इरम बेनजीर ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय और नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में विशाखा प्रथम, सुनील द्वितीय और हिमांशी तृतीय रहीं। आशुभाषण प्रतियोगिता में छाया पंत ने प्रथम, सुनील ने द्वितीय और ममता बोहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. जयति दीक्षित और संतोष कुमार भारती ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मला ने किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया कॉलेज में संस्कृत श्लोक पोस्टर प्रतियोगिता आयो...