देहरादून, मई 1 -- सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने शुक्रवार को आदर्श संस्कृत ग्राम नगला तराई का निरीक्षण किया। बहुउद्देशीय भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह एवं बीडीओ संजय कुमार गांधी ने सचिव का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षार्थियों करन चंद, प्रीति, इशारा खान, मेहरू निशा, मीणा थापा और रिंकू राणा ने संस्कृत में स्वागत गीत और श्लोक प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। सचिव दीपक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है, जहां हर जनपद में संस्कृत ग्राम स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि विभाग षोडश संस्कारों की कार्यशालाओं और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर संस्कृत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका ललिता भट्ट ने किया। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी चन्द्...