दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को संस्कृत विवि में योगाभ्यास सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दरबार हॉल में प्रात: आठ से 10 बजे तक प्रस्तावित है। इस अवसर पर विवि मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक, शिक्षाशास्त्र, रमेश्वर लता संस्कृत कॉलेज के शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित बुद्धिजीवी समाजसेवियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि कुलपति के आदेश से कुलसचिव डॉ. दिनेश झा ने इस आशय की सूचना जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीपीएस पाकुड़ में योग शिविर यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने किया पूर्वाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...