हरिद्वार, दिसम्बर 23 -- उत्तराखंड के अपर सचिव-संस्कृत शिक्षा कविंद्र सिंह ने मंगलवार को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के उत्थान और संवर्धन के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। संस्कृत का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। संस्कृत अकादमी में सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलसचिव दिनेश कुमार ने स्वागत किया। अपर सचिव ने निर्माणाधीन भवन, कर्मचारियों के आवास और छात्रावास का निरीक्षण किया और बजट में कमी न आने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.