प्रयागराज, अप्रैल 11 -- निखिल भारतीय संस्कृत परिषद् एवं पुरातन छात्र परिषद्, संस्कृत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय ने की। मुख्य अतिथि प्रो. हरिदत्त शर्मा ने प्रयाग की संस्कृत परंपरा के वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में काव्य रसवर्षा के अंतर्गत विद्वानों ने संस्कृत काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में सैकड़ों पुराछात्र, शोधार्थी और विद्वान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...