दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। संस्कृत भारती ट्रस्ट, आंध्र प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय लेवल पर आयोजित संस्कृत ओलिंपियाड में शहर के लक्ष्मीसागर निवासी तीन छात्र-छात्राएं स्टेट लेवल पर टॉपर बने हैं। इनमें कक्षा सात के सर्वोत्तम कुमार झा को स्टेट लेवल पर प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर नौवां रैंक मिला है। कक्षा 10 की सर्वज्ञा कुमारी को स्टेट लेवल पर प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर 18वां रैंक मिला है। वहीं, कक्षा 10 की ही सुप्रीता कुमारी को स्टेट लेवल पर द्वितीय व राष्ट्रीय स्तर पर 23वां रैंक मिला है। तीनों छात्र-छात्राओं को पदक, प्रमाणपत्र एवं संस्कृतपादचित्रकोष पुस्तक प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित 63वीं अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा के अन्तर्गत बिहार-झारखण्ड राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा गत ...