आगरा, अप्रैल 20 -- तीर्थ नगरी सोरों में संस्था ब्राह्मण कल्याण सभा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर वैदिक मंत्रोच्चार व सनातन पंरपरा के अनुसार 51 बटुकों का उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार कराया है। रविवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन तीर्थ नगरी के एसटीडीएम इंटर कालेज में आयोजित हुआ। उपनयन संस्कार के दौरान कार्यक्रम में सनातन पंरपरा की झलक दिखाई दी। रविवार को कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया कि संस्था हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन ब्राह्मण बटुकों का उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित करती रही है। संस्था ने सनातन पंरपराएं सशक्त बनें। इस बार सोरों के एसटीडीएम इंटर कालेज में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया है। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रों के बीच बटुकों का यज्ञो...