धनबाद, जून 24 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के सौजन्य से 'स्वच्छता पखवाड़ा' के तहत पीसीएमसी संस्कृति विद्या मंदिर में मंगलवार को ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। ऊर्जा और जल संरक्षण विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) अभिषेक कुमार, कार्यालय अधीक्षक उत्तम शाहा, समीर नायक और बजरंगी राउत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...