रांची, नवम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को वन बंधु परिषद एवं श्री हरि कथा समिति की ओर से 'भारत के रंग, एकल के संग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के कोने-कोने से आए ग्रामीण भारत के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नाच-गान और नाटक के मंचन के माध्यम से नगरवासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, देश भक्ति के गीतों पर नृत्य, देश के अनेक राज्यों के पारंपरिक गीत-संगीत, अतुलनीय भारत के दर्शन और रामायण व कृष्ण जन्म इत्यादि की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन ने कहा कि पारंपरिक नृत्य-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपनी विरासत की याद दिलाते हैं और देश के कोने-कोने में बसे भारतवासियों को आपस में जोड़ते हैं। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत...