देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के संस्कृति लोक कॉलोनी में बंद मकान से गहने चोरी हो गए। कॉलोनी निवासी फरीदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बीते 22 अगस्त को अपने घर में ज्वेलरी और कैश रखा था। छह सितंबर को जब उन्होंने सामान चेक किया तो वहां से सोने व चांदी के गहने और नकदी गायब मिली। काफी ढूंढने के बाद भी जब सामान नहीं मिला तो उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...