संस्कृति महोत्सव में शिशु मंदिर का शानदार प्रदर्शन
रांची, अगस्त 6 -- रातू, प्रतिनिधि। विद्या भारती की ओर से आयोजित संस्कृति महोत्सव की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काठीटांड के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेड़ो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के करीब 90 भैया-बहनों ने भाग लिया। संस्कृति ज्ञान, वैदिक गणित, विज्ञान, मूर्तिकला, कथा कथन और प्रश्न मंच सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें रातू विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अजय द्विवेदी ने बताया कि रातू के भैया-बहन अब रांची विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.