आरा, मई 8 -- आरा। संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीए साक्षी सिंह ने केक काटा। नर्सरी से दशम तक के छात्राओं ने नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माताओं का मन मोह लिया। माताओं के लिए रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर, हाइड न सीक, चूज द थिंग्स कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। साक्षी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाहित है। वह बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे इस दुनिया में आने से पहले ही जीवन जीने के पाठ सिखाती है। यह भी पढ़ें- नर्चर किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे की धूम मां की ममता, त्याग, प्रेम और बलिदान की किसी चीज से तुलना ही नहीं की जा सकती। इसी अनमोल रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे म...