चंदौली, मार्च 13 -- चहनियां। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर में छात्र- छात्राओं को गुरुवार को गायत्री परिवार के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता जगदीश नारायण राय ने पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया। वहीं पीला वस्त्र प्रदान किया गया। इस दौरान जगदीश राय एवं हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अंबरिश सिंह भोला ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में जब भारतीय संस्कृति व सभ्यता का बहुत तेजी से लोप हो रहा है । ऐसे में गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के दिखाए गये मार्ग कुशल पथ प्रदर्शन हो रहा है। इसमें आदर्श मां गायत्री जूनियर हाई स्कूल की छात्रा सोनी जिले स्तर पर प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान वेदांत पाण्डेय एवं अंकिता यादव और सपना यादव को पट...