मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। अध्यात्म ज्ञान एवं चिंतन संस्था की 187वीं मासिक ब्रह्मज्ञान विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को एमआईटी सभागार में किया गया। भारतीय संस्कृति की रक्षा के उपाय विषयक पर एडवोकेट सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारतीय सभ्यता विश्व की प्राचीनतम जीवित सभ्यता है। हमारी संस्कृति के सिद्धांत अद्वितीय हैं, लेकिन आज अन्य सभ्यताओं व धर्मों के प्रभाव के कारण हमारी संस्कृति विनाश की ओर जाने लगी है। अपनी संस्कृति को नष्ट होने से बचाने के लिए कई कार्य करने जरूरी हैं। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और देश के सही इतिहास का ज्ञान दिया जाए, समाज के निर्बल, निसहाय, शोषित व्यक्तियों की सहायता के लिए स्वयंसेवक समूह बनाए जाएं। इसके अलावा भी कई कार्य करने को कहा। इस मौके पर वाचस्पति मिश्र, आचार्य धीरशांत दास अर्धमौनी, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, अनिल ...