गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्रदेश व्यापी 'संस्कृति बोध परियोजना' अभियान के क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर (10 2) पक्कीबाग में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख, राजेंद्र देव त्रिपाठी ने विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृति की उपयोगिता और महत्ता तभी अक्षुण्ण रह सकती है जब जीवन के व्यवहार में उसके मूल्यों का सम्यक समावेश हो। उन्होंने जोर देकर कहा, 'भारतीय संस्कृति की अवधारणा सर्व-समावेशी है और यही कारण है कि यह मात्र प्रदर्शन की वस्तु न होकर आचरण और व्यवहार में उतारने योग्य है।' उन्होंने आगे कहा कि भारत...