संस्कृति और बचपन की यादों को संजोए हैं मेले
मैनपुरी, अप्रैल 2 -- ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसैत के अंतर्गत ग्राम वरहा स्थित प्राचीन गोगा जी मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय मेले का बुधवार को धूमधाम से समापन हुआ। मेले की अंतिम रात्रि में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता व कोटा डीलर सुदीप सिंह चौहान ने मंदिर में आरती कर और फीता काटकर किया। कार्यक्रम में आयी आधा दर्जन नृत्यांगनाओं के शानदार प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए ग्रामीण पूरी रात पंडाल में डटे रहे। मेले में बच्चों के खिलौने, चाट-पकौड़ी और पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि सुदीप सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण अंचल के मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और बचपन की यादों को संजोए हुए हैं। वरहा का यह मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.