संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा है करमा महोत्सव : डॉ संज्ञा
रामगढ़, सितम्बर 26 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि चितरपुर कॉलेज परिसर में शनिवार को करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ संज्ञा उपस्थित रही। छात्राओं ने करम डाली की विधि विधान से पूजा अर्चना की व करम डाल को छात्राओं ने परिक्रमा कर जगाया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि झारखंड की लोकप्रिय त्यौहार करमा महोत्सव है। जिसे आज पूरा झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्र मे भी मनाया जाता है। इस वृहद पैमाने पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाना चाहिए, जिससे झारखंड के संस्कृति सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोल और नगाड़े की ताल पर छात्र-छात्राएं व शिक्षक खूब झूमे नाचे। करमा महोत्सव कार्यक्रम का संचालन खोरठा विभागाध्यक्ष प्रो निरंजन महतो ने किया। मौके पर प्रो मनोज झा, प्रो अंजनी करमाली, डॉ हिना कौशर, प्रो रेवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.