उन्नाव, मार्च 21 -- अचलगंज। नारी शक्ति एक इकाई नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और सृजन का मजबूत आधार स्तंभ है। महिला सशक्तिकरण के तहत नवरात्रि पर प्राथमिक विद्यालय अचलगंज द्वितीय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की नन्ही मुन्नी छात्राओं ने मां दुर्गा के शक्ति रूप के पोस्टर बनाकर महिलाओं को संदेश दिया। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं को गृहलक्ष्मी और शक्ति के रूप में पूजा जाता है। महिलाएं सामर्थ्य,भक्ति और सामाजिक समृद्धि का प्रतीक हैं। आधुनिक सशक्त महिलाएं एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर रही हैं । महिला सशक्तिकरण इसका जीवंत उदाहरण पेश कर रहा है। इस मौके पर कुलदीप, किरन, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.