कोडरमा, जून 29 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) व श्री दिगंबर जैन समाज,झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में परमपूज्य आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पुंगव मुनि श्री108 सुधा सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से 22 जून से आयोजित आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 29 जून को भव्य समापन हुआ। यह भी पढ़ें- चरित्र संस्कार और व्यक्तित्व का होता है निर्मातासमापन समारोह इस समापन समारोह में समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी ने की जबकि, विद्वान अभिषेक जैन शास्त्री व सर्वेश जैन शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिविर प्रभारी संजीव जैन,पारसनाथ,ओर पाठशाला प्रेरक आगम जैन सांगानेर (राजस्थान) ने मंच साझा किया। सर्व प्रथम 22 जून को...