प्रयागराज, मई 17 -- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर आरएस वर्मा, विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह ने पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष सीमा जायसवाल, सचिव त्रिलोक चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महिला संयोजिका मधु जायसवाल शामिल रहीं। इस मौके पर शाखा के संरक्षक राधे श्याम कड़ेल और साथियों ने भजन हरि बन कोई नहीं साथी.... प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर दिया। आभार ज्ञापन अशोक जैन ने किया। इस अवसर पर महासचिव अमित श्याम, वित्त सचिव आरपी शर्मा, सुनील धवन, निखिलेश श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, निशा जायसवाल, मधुबाला, डॉ. रश्मि शुक्ला, मनीष सिंह, राजकुमार सोनी और अन्य शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हि...