मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड स्कूल में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित किशोर चरित्र निर्माण योग शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को अच्छे संस्कारों की सीख दी। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही और एक बुरी आदत जीवन को नरक बना देती है। माता-पिता और शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे बचपन में ही बच्चों को अच्छे संस्कारों का कवच पहनाएं। शिविर में आर्यवीर दल के कार्यकर्ता अर्जुन आर्य ने बच्चों को लाठी, तलवार चलाने जैसे आत्मरक्षा के गुर सिखाए। वहीं योगाचार्य ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- बाल युवा संस्कार शिविर में प्रतिभागी सम्मानित यह भी पढ़ें- स्क्रीन टाइम से कम हो रही बच्चों में एकाग्रता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...