सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- अनपरा। एनसीएल ककरी कालोनी स्थित सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक प्रदर्शनी का भब्य आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश त्रिवेदी महा प्रबंधक मानव संसाधन एनसीएल सिंगरौली व अध्यक्षता कर रहे शेषधर द्विवेदी प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ०प्र०, विशिष्ट अतिथि गौरव पांडे आईपीएस व एसडीओपी मोरवा ,, अमरनाथ मालवीय परियोजना अधिकारी एनसीएल ककरी, विजय उपाध्याय संयोजक क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया।प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शैक्षिक प्रदर्शनी...