हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था 'संस्कार भारती' की हजारीबाग इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन प्रांतीय कोषाध्यक्ष, चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास वर्मा के निवास स्थान पर किया गया। यह समारोह भारतीय सभ्यता की झलक, संस्कृति की महक और पारंपरिक गीतों व गुलाल की संगति के साथ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ हुई। कला संयोजिका शोभा सिन्हा, दिव्या एवं सुमन ने विघ्नहर्ता गणेश जी का स्मरण करते हुए मधुर फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति दी। हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष कुमार केशव ने अपने स्वरचित होली गीत से उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस प्रस्तुति में रिया चन्द्रा, अंकिता पुरुषोत्तम, जीवन ज्योति, साक्षी सिंह, जिया कुमारी, रिया रानी और संजना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.