रांची, मार्च 20 -- रांची। भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) पर संस्कार भारती, रांची महानगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सुजाता मजूमदार एवं टीम के ध्येय गीत और सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि और झारखंड प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुशील अंकन ने कहा कि यह तिथि हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त करने का प्रतीक है। समारोह में सुजाता मजूमदार, जेपी सिंह, बबीता शर्मा सहित कई कलाकारों ने मधुर गायन प्रस्तुत किया, जबकि गार्गी शोम ने भरतनाट्यम के जरिए देवी के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी। काव्य गोष्ठी में आशुतोष प्रसाद और रेणु झा 'रेणुका' जैसे कवियों ने स्वरचित रचनाओं से नववर्ष की मंगलकामनाएं कीं। अध्यक्ष रामानुज पाठक ने भारतीय नववर्ष को सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...