गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। साहित्य, रंगमंच व कला को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा बुधवार को भू-अलंकरण दिवस विश्व पृथ्वी दिवस की अवसर पर मनाया गया। मौके पर सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड की छात्राओं द्वारा पर्यावरण को समर्पित विषय पर विभिन्न रंगों से रंगोली बनाई गई। राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व सदस्य डॉ नवीन श्रीवास्तव व डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विशेषज्ञ व निर्णायक के रूप में उत्कृष्ट रंगोली का चयन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विजेता टीम को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रश्मि श्रीवास्तव, सह महामंत्री अमित सिंह पटेल, उपाध्यक्ष रितेश शाही, मंत्री सुधांशु चंद्र वर्मा,लोक कला टोली के प्रमुख विवेक श्रीवास...