जौनपुर, अप्रैल 24 -- जौनपुर। संस्था संस्कार भारती जौनपुर ने विश्व धरती दिवस पर बुधवार को अलंकरण दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज पिरसर में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने "धरती बचाओ, जीवन बचाओ" विषय पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं संदेश परक रंगोलियां बनाईं। जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता संस्कार भारती की अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास और संयोजक डॉ.सूरज जायसवाल रहे। डॉ.ज्योति दास ने भू-अलंकरण दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की महत्ता बताया। इस मौके पर काशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव,राजेश किशोर, रविकांत, शिवनारायण मिश्रा, विमल श्रीवास्तव, मंजू, राजीव श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र यादव, रविंद्र यादव अन...