जौनपुर, जनवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। संस्था संस्कार भारती ने गणतंत्र दिवस पर भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नखास स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट परहुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दीपों द्वारा घाट की भव्य सज्जा, सामूहिक वंदेमातरम् गायन, देशभक्ति गीत तथा भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम के दौरान घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। कार्यक्रम संयोजक अतुल सिंह, राजकमल, रविकांत जायसवाल एवं नरेंद्र पाठक ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास, मंत्री अमित गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन गौरव श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर काशी प्रांत...