बेगुसराय, सितम्बर 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शहर के सर्वोदयनगर स्थित संस्कार भारती कार्यालय में बुधवार को संस्कार भारती बेगूसराय इकाई के गठन के लिए बैठक की गई। इसमें संस्कार भारती बेगूसराय इकाई के गठन के लिए वरीय नाट्य निर्देशक सह उत्तर बिहार प्रांतीय विशेषज्ञ टोली सदस्य डॉ. अमित रौशन प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे। डॉ अमित रौशन की देखरेख में जिला इकाई का गठन किया गया। रामानुज प्रसाद सिंह को जिला इकाई का अध्यक्ष, कुमार अभिजीत मुन्ना को महामंत्री, चंदन कुमार सोनू को कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार धीरज, सचिन कुमार, बिट्टू कुमार को कार्यकारणी सदस्य के रूप में मनोनित किया गया। मौके पर डॉ. अमित ने नवनियुक्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। साथ ही, संगठन को आगे बढ़ाने व आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ...