रांची, मार्च 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। संस्कार भारती रांची महानगर द्वारा सोमवार को चुटिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ सुजाता मजूमदार द्वारा प्रस्तुत ध्येय गीत और सरस्वती वंदना से हुआ, जबकि जेपी सिंह ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। संस्कार भारती झारखंड के अध्यक्ष डॉ. सुशील अंकन ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने समाज में प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के रंग घोलने का संदेश दिया। सांस्कृतिक सत्र में सुजाता मजूमदार ने आज बिरज में होली रे रसिया... और नागपुरी होली गीतों से स्थानीय छटा बिखेरी। लोकगायक जेपी सिंह और आरएन सिंह ने पारंपरिक फागुनी गीतों से माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया। वहीं, कुमकुम गौड़ के भोजपुरी गीतों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। काव...