उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले के एक गेस्ट हाउस में संस्कार भारती की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसे प्रांतीय कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र स्वरूप निगम ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र शंकर त्रिपाठी ने की। बैठक में डॉ. प्रभात सिन्हा को अध्यक्ष, सिया राम पांडे को महामंत्री और संजीव निगम को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन के उद्देश्य, समाज में इसके महत्व और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव, संजीव सिंह चौहान, डॉ. मनिता सिंह सेंगर, अजय सिंह, भरत कुमार, इंदु लेखा कनौजिया, नैना गौतम, शालिनी वाजपेई, डॉ. विनय तिवारी, शिशिर, अजय, दीपेंद्र ...