पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संस्कार भारती पूर्णिया इकाई के द्वारा 6 दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला लगाया गया। इसका विधिवत उद्घाटन जिला बाल सुधार गृह में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कार भारती की जिला अध्यक्ष पल्लवी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, बाल सुधार गृह के सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्र कुमार, संगीत गुरु एवं मंचीय कला विभाग संयोजक विजय दास, वरिष्ठ नृत्य गुरु जयदीप मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्कार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था कला, साहित्य, संस्कृति एवं नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद ...