सीवान, मई 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला व साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्थान संस्कार भारती की जिला इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी कार्य योजना सह चिंतन बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में जिले के सभी विद्यालयों, मंदिरों, मठों व सांस्कृतिक केन्द्रों में संस्कार भारती अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगी। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आगामी वर्षों में बच्चों व किशोरों तक भारतीय कला-दृष्टि व सांस्कृतिक चिंतन को पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों व धार्मिक एवं सामाजिक केन्द्रों से प्रतिभाशाली बच्चों को जोड़कर कला व संस्कार की धारा को मजबूत किया जाएगा।

आगामी योजना संरक्षक जादूगर विजय ने आगामी योजना के तहत निम्न ...