बिजनौर, मार्च 1 -- संस्कार पब्लिक स्कूल नांगल में बच्चों ने जमकर होली खेली, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। शनिवार को होली त्यौहार का अवकाश घोषित होते ही संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपने साथियों सहित अध्यापिकाओं के साथ रंग गुलाल खेला। स्कूल की ओर से रंगों की व्यवस्था और प्रिंसिपल सुनीति आर्य की देखरेख में बच्चों ने रंग के त्यौहार होली का जमकर लुत्फ उठाया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खिलाई। जिसमें बच्चों की खिलखिलाहट और रंगों की बौछार से स्कूल परिसर सराबोर हो उठा। सभी बच्चों ने एक दूसरे के गले मिलकर और रंग लगाकर आपसी प्रेम सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.