अररिया, फरवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के गंगा सरस्वती शिशु मंदिर सह श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को मातृ-पितृ पूजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना तथा माता-पिता के त्याग, प्रेम और समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने अपने माता-पिता का फूल-माला, तिलक एवं आरती से विधिवत पूजन किया। भावनात्मक वातावरण में भैया-बहनों ने माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। पूरे परिसर में श्रद्धा, सम्मान और संस्कार की अनूठी झलक देखने को मिली। उपस्थित अभिभावक भी अपने बच्चों की इस पहल से भावुक नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता ने अपने संबोधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.