गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर। मकतब इस्लामियात फैजाने मुबारक खां शहीद की ओर से तुर्कमानपुर में सालाना जलसा आयोजित किया गया। कुरआन-ए-पाक मुकम्मल पढ़ने वाले उजैन, आतिफा खातून, माहिरा खातून, अफीना खातून, रयान व रेहान को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि संतकबीरनगर के शहर काजी मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी ने कहा कि तालीम (शिक्षा) और तरबियत (संस्कार) एक बेहतर इंसान और सभ्य समाज के निर्माण के लिए अनिवार्य है। जलसे में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, हाफिज रहमत अली निजामी, मुहम्मद अनस नक्शबंदी, उबैद रजा, कासिद रजा इस्माईली, मौलाना दानिश रजा, आजम रजा, सलीम अहमद, हाजी जलालुद्दीन कादरी, मुनव्वर अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.