धनबाद, अगस्त 19 -- संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस के रूप में चयनित शुभम कुमार महतो का मंगलवार को संस्कार ज्ञानपीठ में अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से निदेशक डॉ मुकेश कुमार राय व परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान ने शुभम को सम्मानित किया। मौके पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिराज, बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार, अवर निरीक्षक सनातन यादव, हीरालाल महतो, प्रबंधक नीरजा कुमार, प्राचार्या रश्मि कुमारी आदि मौजूद थे। शुभम ने वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की कुंजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...