हापुड़, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एनएच-9 हाईवे स्थित संस्कार कॉलेज के पास जिन्दल नगर के फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग की पैंट तथा गहरे हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर मैकास लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- भूराहेडी चेक पोस्ट के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...