संस्कार केंद्र, बेगूसराय में रोटरी क्लब का जोनल मीट कार्यक्रम संपन्न
मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बीते 23 जून को संस्कार केंद्र, बेगूसराय में रोटरी क्लब का जोनल मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन अनु नारंग, पूर्व प्रांतपाल संदीप नारंग तथा पूर्व प्रांतपाल राजन गंगोत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। रोटेरियन शिवकुमार रुंगटा ने इस संबंध में बुधवार को बताया कि, बैठक के दौरान सहायक प्रांतपाल मयूर अग्रवाल ने जोन-21 के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। इसी क्रम में रोटेरियन शिव कुमार रूंगटा को जनसंपर्क प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस घोषणा पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि, उनके नेतृत्व में संगठन की जनसंपर्क गतिविधियां और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.