संस्कार और वैज्ञानिक दृष्टि से ही समाज का समग्र विकास : संतोष दास महाराज
मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- लालगंज। श्रींगवेरपुर (प्रयागराज) के संतोष दास महाराज ने कहा कि जिस समाज में संस्कार के साथ वैज्ञानिक दृष्टि होती है। वही निरंतर विकास की ओर बढ़ता है। विज्ञान और तकनीक ने जीवन को गति दी है। वहीं अपराध और सामाजिक विकृतियों पर नियंत्रण चरित्रवान आचरण और संस्कारों से ही संभव है। शनिवार को मध्य प्रदेश से लौटते समय लहंगपुर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे संतोष दास महाराज ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और सम्मान, बच्चों का संस्कारपूर्ण पालन-पोषण तथा पति-पत्नी के रिश्ते में मानवीय संवेदनाएं स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। व्यक्ति के कर्तव्य, कर्म और व्यवहार से ही उसके जीवन की दिशा और समाज के विकास के आयाम तय होते हैं।उन्होंने कहा कि क्रोध, लोभ और लालच सामाजिक जीवन में विकृति पैदा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.