संस्कार और राष्ट्र जागरण का संदेश देते निकली अमृत यात्रा
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। चिन्मय मिशन सेवाश्रम न्यास के 75 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार की शाम को चिन्मय अमृत यात्रा की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पत्थर गिरजाघर से निकली तो महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के विद्यार्थी हाथों में बैनर थामे और उल्लास के बीच अनुशासित तरीके से सहभागिता करते हुए आगे बढ़े। विद्यार्थियों ने गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद के ज्ञान, सेवा, संस्कार और राष्ट्र-जागरण के संदेश को लोगों को पहुंचाने का प्रयास किया। यात्रा सुभाष चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई।सुबह के सत्र में पतंजलि ऋषिकुल के सभागार में मार्गदर्शन सत्र का आयोजन हुआ। स्वामी मित्रानंद ने शिफ्ट विषय पर बोलते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और अपनी सक्रिय भूमिका से समाज व देश को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.