हरिद्वार, जून 4 -- भेल के श्री वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर में बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जैन जागृति महिला मंडल की ओर से आयोजित शिविर में बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कारों और जीवन मूल्यों की सीख ले रहे हैं। शिविर के प्रातःकालीन सत्र में बच्चों को पूजा-पाठ, जैन धर्म के मूल सिद्धांत, नैतिक शिक्षा और अनुशासित जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें मोबाइल की बढ़ती लत से दूर रहकर योग, अध्ययन और सकारात्मक दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में संस्कार सेवा शिविर में बच्चों-बड़ों को दिया जा रहा संस्कारों के पाठ सायंकालीन सत्र में समाज के वरिष्ठजनों को...