देहरादून, मार्च 26 -- रुड़की। सुभाषगंज में ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा में भजन उपदेशिका संगीता आर्य ने वेदों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भजनों के माध्यम से वेदों की महत्ता और रामराज्य के वैज्ञानिक पक्ष को बताया। उनके भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने ऋग्वेद के महत्व और ईश्वर की सर्वोच्च सत्ता पर जानकारी दी। पुरोहित निरंजन देव ने यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें जयदेव व आलोक कुमार द्विवेदी यजमान रहे। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, संदीप यादव सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...