लखनऊ, मार्च 26 -- संवाददाता, माल। भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान के तहत कस्बा माल में गुरुवार को संस्कारशाला का आयोजन किया गया। वहीं शोभायात्रा निकाल कर नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के सभापति वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व पर यह आयोजन अत्यंत शुभ है। श्रीराम जिन्हें हम संस्कार व संस्कृति दोनों रूप में देखते हैं उन्हें आदर्श मानकर उन्हीं के आचरण का अनुसरण किया जाना प्रत्येक के लिये आवश्यक है। कार्यक्रम के विषय में संतोष ने बताया कि यह अभियान जिले के 480 गांव में चलाया जा रहा है। प्रतिदिन दो घंटे की कक्षा चलाकर अनुशासन व नैतिक शिक्षा दी जाती है। इस अवसर पर सैकड़ो बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...