लखीसराय, मई 9 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खुटहा में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और स्वावलंबन का पाठ सीखते हुए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समापन समारोह समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। भारत स्काउट एंड गाइड लखीसराय इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भागीरथ झा ने की, जबकि शिविर का संचालन एवं मार्गदर्शन वरीय विशिष्ट शिक्षक एवं राज्य स्तरीय साधन सेवी डॉ मनोज कुमार चौधरी के निर्देशन मे...