प्रयागराज, सितम्बर 15 -- प्रयागराज। पतंजलि ऋषिकुल में हिंदी दिवस पर संस्कार, साहित्य और भारतीय संस्कृति की त्रिवेणी की सुंदर झलक देखने को मिली। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने श्री राम स्तुति का सामूहिक गान किया तो दो के बच्चों ने कबीर दास के दोहों की सरिता प्रवाहित कर दी। कक्षा तीन के बच्चों ने 'हम पंछी उन्मुक्त गगन के', 'मातृभूमि', 'हिंदी है पहचान हमारी', 'वीरों का कैसा हो बसंत' आदि कविताओं का पाठ किया। पतंजलि विद्यालय समूह की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है, हमें इसके सम्मान और महत्व को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। निदेशिका रेखा बैद गुप्ता एवं सचिव यशोवर्धन, प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: हिंदी दिवस पर पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में गूंजा हिंदी का गौरव य...