विकासनगर, फरवरी 10 -- जौनसार के बेराटखाई-गांगरौ मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह यूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...