बागपत, मार्च 21 -- बड़ौत। स्व. ईश्वर सिंह तोमर की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि संसार का श्रेष्ठ कर्म प्रतिदिन यज्ञ करना है। स्व. ईश्वर सिंह की 51वीं पुण्यतिथि पर उनके परिवार ने नगर की बावली रोड स्थित आर्य समाज धर्मशाला में यज्ञशाला का निर्माण कराया। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह, विधायक स्वामी ओमवेश व स्वामी आर्यवेश ने यज्ञशाला का अनावरण किया। इससे पूर्व कोताना रोड स्थित किसान भवन में यज्ञ और सभा का आयोजन हुआ। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मनुष्य धरती पर तीन कर्ज लेकर पैदा होता है। पहला कर्ज मां-बाप का, दूसरा कर्ज को देवताओं का कर्ज कहते है। तीसरा कर्ज ऋषी-मुनियों का कर्ज है। दूनिया में मां-बाप के कर्ज को को...