कोडरमा, अप्रैल 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया में रविवार को मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज व मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सान्निध्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गई। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 भावसागर जी महाराज ने कहा कि गौ ही देश का परम मंगलायन है। गौधन ही भारत का जीवन है। गौ सेवा राष्ट्रीय धर्म है और गौ सेवा मुख्य कर्तव्य है। भारत का गोधन एक महान राष्ट्रीयनिधि है। गौ से प्रेय और श्रेय की प्राप्ति होती है। गौधन भारतीय जीवन का मूलाधार है व परम अध्यात्म की प्रतीक गाय है। उन्होंने कहा कि जो गौ सेवा नहीं करता वह श्री विहीन (धन रहित) हो जाता है। मुनि श्री ने कहा कि आर्थिक समृद्धि का प्राण है गोधन राष्ट्र विकास में गौवंश महत्वपूर्ण योगदान ह...